प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित ग्राम जुझारी के वासी

जनसुनवाई में लिखित आवेदन देकर अनुविभागीय अधिकारी से की मांग
जबलपुर। सिहोरा तहसील के आने वाले गोसलपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुझारी के लोगों को नहीं मिल पा रहा हैं । प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ । वार्ड के रहवासियों ने मंगलवार को सुबह 11 बजे अनुविभागीय अधिकारी चन्द्रप्रकाश गोहल को लिखित आवेदन देकर जनसुनवाई में की मांग हम सभी को भी मिले प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का लाभ । ग्राम जुझारी रहवासी वार्ड क्रमांक 1 एवं वार्ड क्रमांक 8 की महिलाओं ने मीडिया को बताया कि हम सभी ग्राम पंचायत जुझारी के निवासी हैं हम लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की सुविधा अभी तक प्राप्त नहीँ हुई हैं । जबकि हमारे लोगों के मकान कच्चे हैं जो कभी भी गिर सकते हैं जिनका खतरा बना रहता हैं । वहीं कलावती दाहिया ने बताया कि हम लोग गरीब व बीपीएल धारी हैं प्रशासन को हमारी तरफ जरूर ध्यान देना चाहिये । क्योकि हम लोगों ने अनेकों बार ग्राम सभा पंचायतों में जा कर आवास के सम्बंध में मांग उठाई किंतु आज तक हमें इसका लाभ नही मिला । इस लिये आज जनसुनवाई में सिहोरा में आकर लिखित आवेदन देकर आवास बनाने की मांग की हैं ।
आवेदन देने में उपस्थित रही ये महिलाएं – ममता दाहिया ,मुन्नी बर्मन ,हाजरा बी ,कलावती दाहिया ,लीला बाई कोल ,पूजा दाहिया ,सरोज बाई कोल ,जयंती बाई कोल ,मीरा बाई यादव ,सुधा कोरी ,किरण कोरी ,अहिल्याबाई ,रुक्मन कोल ,अनीता कोरी के साथ ग्राम वासी उपस्थित रहें ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर



