एच आर डी सी में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन स्थापना में करने दिया धरना

जबलपुर दर्पण। एचआरडीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन विगत एक वर्ष से अनुदान प्राप्ति में विलंब होने के कारण निर्धारित समय में नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में वेतन भुगतान हेतु विश्वविद्यालय से ऋण स्वरूप राशि प्राप्त कर वेतन का भुगतान किया जा रहा है, उल्लेखित है कि जिस खाते में ऋण राशि प्रदान की जाती है उस खाते का संचालन भी वित्त नियंत्रक, कुलसचिव द्वारा ही किया जाता है एवं एचआरडीसी का अनुदान विश्वविद्यालय खाते में कुलसचिव के नाम से ही आता है तथा उक्त खाते का संपूर्ण संचालन वित्त नियंत्रक एवं कुलसचिव के द्वारा किया जाता है। ऐसी स्थिति में एचआरडीसी में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन भुगतान मप्र शासन के नियमानुसार निर्धारित समयसीमा में किया जाए।
उपरोक्त के संदर्भ में एचआरडीसी सलाहकार समिति की बैठक गत 8 जुलाई 2021 में लिए गए निर्णय बिन्दु क्रमांक 9 (प्रपत्र संलग्न) के अनुसार एचआडीसी विभाग में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन का भुगतान विश्वविद्यालय द्वारा किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। उक्त प्रस्ताव पर कुलपति कपिल देव मिश्र ने कुलसचिव एवं वित्त नियंत्रक को निर्देशित किया कि यह वित्तीय मामला है।
अत: निदेशक के प्रस्ताव को नियमानुसार परीक्षण कर आगामी कार्यपरिषद में विचारार्थ प्रस्तुत किया जाए। निदेशक एचआरडीसी द्वारा उक्त प्रकरण को कार्यपरिषद में रखने हेतु प्रेषक क्रमांक 133 दिनांक 16 सितंबर 2021 को नस्ती प्रेषित की गई थी, जिसे कार्यपरिषद में रखा जाना था, जो आज दिनांक तक कार्यपरिषद में नहीं रखी जा सकी, जिसे कुलसचिव द्वारा सुरक्षित रख ली गई है।
ज्ञातव्य है कि पूर्व में एमबीए विभाग में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन भुगतान विभाग द्वारा हैं।



