जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा सीहोरा के सभी कंटेनमेंट जोन में पहुंचकर परिस्थितियों का लिया जायजा

रमेश बर्मन सिहोरा कुम्ही सतधारा । सिहोरा तहसील के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा सिहोरा, खितौला, मझगवाॅ होते हुए कूम्ही सतधारा और गोसलपुर संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे । कोरोना वायरस महामारी के चलते कूम्ही सतधारा को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है । कूम्ही सतधारा में 8 लोग करोना संक्रमित पाए गए है। जिसमें 4 लोग पाजिटिव हैं, और 4 लोग नेगेटिव रिपोर्ट पर दर्ज किए गए हैं। कूम्ही सतधारा में कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी लेने और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो रहा या नहीं इसका निरीक्षण करने 3 मई दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एसडीओपी सिहोरा श्रुतकीर्ति सोमवंशी, थाना मझगवाॅ टीआई ए एल सरयाम, सबइंस्पेक्टर श्रीचन्द्र मरावी की टीम कुम्ही सतधारा पहुंचकर अधिकारी कर्मचारी मिलजुल चर्चा कर संक्रमित परिवार के स्वास्थ्य की जानकारी लिया। कूम्ही सतधारा के शारदा चौक, झंडा बाजार के सभी व्यवस्थाओं को देखा और लोगों को घर के अंदर रहने , चौराहों पर अनावश्यक लोगों की भीड़ नहीं , जुटाने, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करने के लिए लोगों से अपील किया है । करोना प्रोटोकॉल की सख्ती से पालन किए जाने को लेकर मझगवाॅ थाना पुलिस के आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए पुनः कूम्ही के अन्य चौराहों का निरीक्षण किया । वापस जबलपुर लौटते समय देवरी ग्राम के आसपास सड़क के किनारे महिला रमेत्री यादव उम्र 35 वर्ष निवास परसेल घायल अवस्था पर अचेत पड़ी हुई थी। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा घायल महिला को देखते ही दुख व्यक्त किया और उपनिरीक्षक श्रीचन्द्र मरावी को घायल महिला को सिहोरा अस्पताल पहुंचाने और अच्छा से अच्छा इलाज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि मझगवाॅ थाना के अंतर्गत ग्राम कूम्ही सतधारा कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया गया । कंटेनमेंट जोन मै आने वाले सभी लोगों को करोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए । किसी भी प्रकार की लोगों को दिक्कत होती है, तो पुलिस विभाग पूरी तरह से सहयोग के लिए तैयार है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88