सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा और भांजी गंभीर

कोतवाली थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 के शहडोल रोड स्थित मारुति कार एजेंसी के पास सड़क हादसे में पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही बेटा और भांजी गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे हैं, घटना को लेकर बताया गया कि मृतक हरिपाल पिता बाबूलाल बैगा उम्र 25 वर्ष अपने बेटे राज पिता हरिलाल बैगा उम्र 12 वर्ष एवं भांजी सुधा पिता बहादुर बैगा उम्र 18 वर्ष को मोटर साइकिल में बैठाकर ग्राम ददरी से ग्राम ताला ले जा रहा था, उसी दौरान मारुति कार एजेंसी के पास किसी वाहन की ठोकर से बाइक हादसे का शिकार हो गई इस हादसे में मौके पर ही हरिलाल बैगा की मौत हो गई है वही बेटा राज बैगा को सर सहित शरीर के दूसरे अंगों में चोट बताई जा रही है हादसे में भांजी सुधा को भी आंतरिक चोटे बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है



