संदीप कौशल कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के महासचिव नियुक्त

जबलपुर। आईटी सेल शहर कांग्रेस कमेटी मैं पिछले कई वर्षों से इस संगठन में निष्ठा ईमानदारी व सक्रियता से कार्य कर रहे सक्रिय सदस्य संदीप कौशल को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं आईटी सेल सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी के निर्देशन से जिला अध्यक्ष अशरफ मंसूरी के द्वारा जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन एवं जिला महामंत्री विकास जैन चौधरी की सहमति से महासचिव पद पर नियुक्त किया जाता।
नवनियुक्त जिला महासचिव संदीप कौशल जीने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस आईटी सेल सोशल मीडिया में जो मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन में तन मन धन के साथ करूंगा और पार्टी और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचा कर उसको मजबूत करने का हर संभव प्रयास करूंगा।
जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन और जिला महामंत्री विकास जैन ने नवनियुक्त महासचिव संदीप कौशल की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जानकारी दी गई कांग्रेस पार्टी और विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने का कार्य कर रहे सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर पुरस्कृत करने का कार्य सोशल मीडिया कांग्रेश आईपीएल हमेशा करती रहेगी और हम कांग्रेस की विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से मजबूत कर जन-जन तक पहुंचाएंगे।
कॉन्ग्रेस आईटी सेल सोशल मीडिया के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महासचिव संदीप कौशल जी की नियुक्ति पर मुलाकात करके हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


