खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर कार्यालय के समक्ष सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौन धरने में बैठे

कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में आज 19 अक्टूबर को भाजपा ने किया मौन व्रत

मण्डला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार की महिला मंत्री श्रीमती इमरती देवी के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के विरोध में सोमवार को मौन व्रत किया गया।  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान  एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौन व्रत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के प्रति विरोध जताने एवं इस संबंध में जनजागरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूरे प्रदेश में एक साथ मौन व्रत किया। मण्डला जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय के समक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी विधायक देवसिंह सैयाम  के साथ  भाजपा के सेकड़ो कार्यकर्ता मौन व्रत पर बैठ कर कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा चुनाव रैली में महिलाओं के लिए अपमान जनक शब्दो का उपयोग किये जाने का विरोध किया, पार्टी कार्यकर्ता  सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक धरना कार्यक्रम में उपस्थित थे इस अवसर पर सरस्वती मरावी, प्रफुल्ल मिश्रा, अनुराग चौरसिया, अनिता तिवारी, सुषमा मिश्रा,, मुक्ता जोशी, शशि पटैल, मंजू कछवाहा, शिखा श्रीवास्तव, गीता चौबे, प्रीति श्रीवास, दीपा श्रीवास, ममता साहू, रागिनी हरदहा, नीरज मरकाम, शैलेष मिश्रा, राजेश पाठक, आशीष शर्मा, गिरीश चंदानी, जयदत्त झा,  धर्मराज परिहार, शेखर निखारे, शिव पूसाम, रूपेन्द्र खड़गरे, उमेश शुक्ला, रवि सोनवानी सहित भाजपा नेतागण, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी मण्डल पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता महिला मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौन व्रत के इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88