एक ही क्षेत्र के रहने वाले युवाओं का एन एच 30 पर हुआ एक्सीडेंट


घटना स्थल पर तीनों की मौत – पनागर थाना क्षेत्र की घटना
जबलपुर न्यूज़। पुलिस थाना पनागर अंतर्गत एन एच 30 पर मंगलवार को शाम 4 बजे के लगभग पनागर देवरी चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार युवकों को किसी वाहन चालकों ने जोरदार टक्कर मार कर निकल गया । जिससे तीनों युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई ।
पनागर थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया कि तीनों लड़के मोटरसाइकिल में सवार होकर कटनी की ओर से जबलपुर जा रहे थे जैसे ही वे बरझाई देवरी के पास पहुंचे थे वैसे ही किसी अज्ञात वाहन चालकों ने टक्कर मार कर निकल गया और कुछ ही देर में तीनों युवकों ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। दो लड़कों को सिर में गंम्भीर चोटे लगने व एक लड़के को अंदुरनी चोटे लगने से अधिक मात्रा में खून बह जाने के कारण तत्काल मौत हो गई थी । मरने वालों में तीनों लड़के गोसलपुर थाना क्षेत्र के कछपुरा व घुघरी निवासी थे जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के लगभग थी । तीनों युवकों के शवों को मेडिकल अस्पताल भिजवा दिया गया है और अज्ञान वाहन चालकों की जाँच पड़ताल करनी शुरू कर दी गई हैं ।
पुलिस ने ड्राविंग लाइसेंस की मदद से मृतकों की हो सकी पहचान ।



