डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले भर में हर्षोल्लास व उत्साह पूर्वक मनाया गया विजयदशमी का पर्व

  • दुर्गा पंडालों में आयोजकों ने कराया कन्या भोजन।
  • नौ दिनों तक नौ रूपों की हुई विशेष पूजा।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले भर में नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भी दुर्गा उत्सव पर्व को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आया, नौ दिनों तक चलने वाली आयोजन में विधि विधान से भक्तों द्वारा नौ रूपों की विशेष पूजा की गई,गांव गांव सहित मुख्यालय के दुर्गा पंडालों में आयोजकों द्वारा कन्या भोजन के आयोजन भी करवाए गए थे। अंचलों में विजयदशमी के दिन चल समारोह व रावण दहन प्रतिबंध के बाद भी शांतिपूर्ण ढंग से आयोजकों द्वारा आयोजन करवाए गए। विजय दशमी के दिन दुर्गा विसर्जन मैं चल समारोह के दौरान ग्रामीण महिलाएं, युवा, युवतियों सहित बच्चों ने बैंड बाजे के धुन पर थिरकते हुए खुशी का इजहार किया।नौ दिनों तक चलने वाले आयोजन में रात्रिकालीन कार्यक्रमों में दुर्गा पंडालों में देवी जस, भजन, कीर्तन आदि के आयोजन भी आयोजकों द्वारा करवाए गए, जिसे देखने व सुनने हर दिन बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण दुर्गा पंडालों में पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे थे।आयोजन को लेकर गांव गांव में स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आया।

  • मानिकपुर गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जरन।
  • जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को सोमवार की शाम लगभग 4:00 बजे शांतिपूर्ण माहौल में नम आंखों से बाजे गाजे के साथ मां दुर्गा के प्रतिमाओं का विसर्जित किया गया। कोविड-19 के मद्देनजर शासन ने सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मूर्तियों को विसर्जित किया गया। गौरतलब है कि इस वर्ष दुर्गा विसर्जन के दौरान डीजे का उपयोग नहीं किया गया।मानिकपुर गांव में प्रतिमा विसर्जन में पुरानी परंपराओं की झलक देखने को मिली, पूरे क्षेत्र में शांति पूर्ण ढंग से कार्यक्रम के आयोजन किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88