नदौता पँचायत में सरपँच सचिव ने किया कमाल


घटिया सी सी रोड डलवा के हुए मालामाल
लाखो के सी सी रोड नही चले महीने
छतरपुर । लवकुशनगर गौरिहार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतों में सरपंच सचिव अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है कोई रोज़गार गारंटी योजना की राशी को ठिकाने लगा रहा है तो कोई पंच परमेश्वर चौदवा वित्त और 15वें वित्त की राशि ठिकाने लगा रहा रहा है ग्राम पंचायत नदौता के दुर्जन पुरवा गांव में सरपँच सचिव ने अभी कुछ माह पहले लाखो रुपये के सी सी रोड डलवाये है जो बहुत ही घटिया रोड डलवाये गये है वीर पटेल के मकान से लेकर शासकीय हैंडपंप तक जो सी सी रोड डलवाया गया है वो कई जगह से उखड़ गया है गांव वालों ने बताया कि सरपँच सचिव तो रोड के कमीशन में प्रसन्न रहा करते थे रोड में घटिया मसाला डलवा कर ऊपर से सीमेंट का घोल डलवा दिया है जिससे रोड कुछ माह ही चला और उखड़ने लगा ।आज इस मामले की शिकायत जनपद पंचायत सी ई ओ के यंहा की जायेगी फिर देखते है कि जनपद पंचायत सी ई ओ क्या कार्यवाही करते है



