डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

एयर फोर्स में रहकर ऊंची उड़ान भरने को तैयार हैं विकास रैकवार

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के आदिवासी युवा विकास रैकवार अब वायु सेना में रहकर देश के लिए ऊंची उड़ान भरने को तैयार हैं। बताया गया कि मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले जिले के युवा खिलाड़ी के भारतीय वायु सेना में चयन होने पर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने चयनित युवक विकास रैकवार को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। बधाई कार्यक्रम के दौरान डीएसपी विजय गौठरिया और खेल प्रशिक्षक आरती सोंधिया मौजूद रहे। गौरतलब है कि श्री रैकवार का चयन संचनालय खेल और युवा कल्याण मध्यप्रदेश शूटिंग ऐकडमी भोपाल के लिए वर्ष 2016 मे हुआ था। युवक ने ऐकडमी मे रहकर शॉटगन मे प्रशिक्षण प्राप्त कर नेशनल प्रतिस्पर्धा में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं, जिसके परिणाम स्वरूप विकास का चयन इंडियन एयर फोर्स के लिए हुआ। गौरतलब है कि युवक आदिवासी और पिछड़े जिले से निकल अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में युवक को जिला खेल प्रशिक्षक आरती सोंधिया से विशेष सहयोग मिला है। विकास ने अपनी सफलता का श्रेय एसपी संजय सिंह, एसपी विवेक कुमार लाल और कोच आरती सोंधिया को दिया है। एयर फोर्स में ऊंची उड़ान को तैयार विकास के पिता नारायण मजदूरी करते हैं, जबकि मां गीता रैकवार घरेलू कार्य करती हैं। बताया जा रहा है कि जिले के खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए है जिले का नाम रोशन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88