केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
जबलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशन में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शरद भामकर एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी मोहम्मद जिलानी की उपस्थिति में आज 19.11.2020 को बंदियों के हितार्थ केन्द्रीय जेल जबलपुर में वर्चुअल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कोविड-19 महामारी के मार्गदर्शी सिद्धांतो का पालन करते हुए किया गया। शिविर में रेल्वे न्यायालय के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों के 09 विचाराधीन बंदियों सहित कुल 19 विचाराधीन बंदी सम्मिलित हुए। मान्नीय सचिव महोदय शरद भामकर द्वारा शिविर के दौरान यह जानकारी भी दी गई कि जेल में परिरूद्ध विचाराधीन बंदियों के प्रकरण के निराकरण हेतु शीघ्र ही जेल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। शिविर के अंत में मान्नीय सचिव महोदय द्वारा बंदियों की समस्याएं सुनी गई एवं उनका निराकरण भी किया गया। वर्चुअल विधिक सहायता शिविर का आयोजन जेल उप महानिरीक्षक/जेल अधीक्षक गोपाल प्रसाद ताम्रकार के मार्गदर्शन में एवं विधि अधिकारी अशोक सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व जेल पैरालीगल वाॅलेंटियर्स की उपस्थिति एवं सहयोग से सम्पन्न हुआ।



