आठ हजार रुपए का फरार इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। सोमेश तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी गली नं.01 राजीव गाँधी नगर थाना माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनाँक 21/02/2022 के शाम 06.30 बजे अपने घर से कार क्र.एमपी 20-सी.के-6493 से इंडियन काफी हाउस के सामने से निकलकर दीनदयाल चौराहे से दमोह नाका जा रहा था। तभी दो अज्ञात व्यक्ति एक्टिवा से कार को ओवरटेक कर एक्टिवा में पीछे बैठे हुए व्यक्ति ने कार में गन से फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनाई देने पर अपनी कार से एक्टिवा सवार युवकों का पीछा किया चकमा देकर फायरिगं करने वाले एक्टिवा से दमोहनाका की ओर भाग गये घटना की शिकायत करने विजयनगर थाने पहुँचा जहाँ अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रं.141/2022 धारा 336 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
माढ़ोताल थाना प्रभारी श्रीमति रीना पांडे शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये,फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर पन्नी मोहल्ला थाना अधारताल में दबिश देते हुये युवक को घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अंकित सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 19 वर्ष बताया, घटना के सम्बंध मे पूछताछ करने पर अंकित सोनी ने अपने साथी प्रहलाद कोष्टा के साथ सोमेश तिवारी पर गोली चलाना स्वीकार किया अंकित सोनी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं कारतूस जप्त करते हुये दूसरे आरोपी की तलाश करते हुए गली नं.06 शांति नगर दमोह नाका में दबिश देते हुये आरोपी प्रहलाद कोष्टा पिता स्व.अशोक कोष्टा उम्र 19 वर्ष निवासी शांति नगर दमोहनाका को अभिरक्षा मे लेते हुये पूछताछ की गई अपने दोस्त अंकित सोनी के साथ मिलकर सोमेश तिवारी पर गोली चलाने की घटना में शामिल होना बताया घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की एक्टिवा क्र एमपी 20 एसई 2856 एवं एक मोबाईल जप्त किया गया।
आरोपी अंकित सोनी तथा प्रहलाद कोष्टा से पूछताछ करने पर दोनो ने बताया कि चारखंभा निवासी एक व्यक्ति ने दोनों को सोमेश तिवारी से मिलवाया था। सोमेश तिवारी ने बोला मुझे अपने ऊपर फायरिंग करना है पिस्टल व कारतूस मैं तुमको दे दूँगा। सोमेश तिवारी दोनों को अपने बड़े पिता रामचरण तिवारी का घर दिखाने सागर देवरी ले गया था। करीब 15 दिन के बाद सोमेश तिवारी ने पिस्टल व कारतूस दिया और बोला इस काम के 50 हजार रूपये दुंगा और बोला मेरे ऊपर ऐसे फायर करना कि मुझे गोली हाँथ में लगे ज्यादा कही न लगे। सोमेश तिवारी ने बोला कि पुलिस पकड़े तो मेरे बड़े पापा रामचरण तिवारी व उनके लड़के ब्रजेश तिवारी,जगदीश पांडे का नाम बता देना। पुलिस जब भी पकड़ेगी और जेल भेजेगी हम तुम्हारी 15-20 दिन में जमानत करवा दूँगा। योजना के अनुसार दोनों सोमेश तिवारी के घर के पास से रैकी कर रहे थे जैसे ही सोमेश तिवारी अपनी सफेद रंग की कार से दीनदयाल चौक के पास आया कार को ओवर टेक कर सोमेश तिवारी की कार में दो फायर किए, तीसरा फायर करने वाले थे लेकिन मैग्जीन खराब हो गई उसके बाद दोनो वहाँ से निकलकर अपने-अपने घर चले गए। घटना का खुलासा होने पर प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 307,427,120बी,34 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट बढाते हुये तीनों आरोपियो अंकित सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी पन्नी मोहल्ला थाना अधारताल एवं प्रहलाद कोष्टा पिता स्व.अशोक कोष्टा उम्र 19 वर्ष निवासी गली नं.06 शांति नगर दमोह नाका गोहलपुर तथा सोमेश तिवारी पिता कैलाश तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी गली नं.01 राजीव गाँधी नगर थाना माढ़ोताल को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी की गयी थी
मामले में फरार आरोपी आरिफ मंसूरी घटना दिनांक से लगातार फरार था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा 8,000/-रुपये के ईनाम की उद्घोषणा की गयी थी। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर फरार आरोपी आरिफ मंसूरी पिता रमजान मंसूरी उम्र 30 वर्ष निवासी जिलानी मास्टर की गली थाना गोहलपुर को अभिरक्षा में लेते हुये दिनांक 13/07/2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। फरार आरोपी आरिफ मंसूरी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा, उप निरी यदुवंश मिश्रा,सउनि दयाशंकर सेन,प्रधान आरक्षक हिमलेश वैद्य,आरक्षक कपिल कौरव,सुदीप ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।



