मध्य प्रदेशरीवा दर्पणसतना दर्पण

सीजर के नाम पर भारती की जिंदगी से बिरला अस्पताल ने किया खिलवाड़


परेशान पति ने उठाई आवाज, मुझे चाहिए इंसाफ
जबलपुर दर्पण,सतना। विंध्य प्रदेश की औद्योगिक नगरी सतना जिले में संचालित बिरला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और उदासीनता के कारण लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जाता है। आए दिन इस तरह के सनसनीखेज मामले सामने आते रहते हैं, जिनमें मरीज की जान डाकटर्स की लापरवाही के कारण चली गई। प्रदीप गुप्ता के साथ भी कुछ इसी तरह के हालात निर्मित किए गए हैं। प्रदीप ने बताया कि सीजर के नाम पर उनकी पत्नी भारती गुप्ता की जिंदगी बिरला अस्पताल वालों ने समाप्त कर दी। सात अक्टूबर 2020 को प्रदीप ने अपनी पत्नी भारती गुप्ता को एमपी बिरला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा अग्रवाल को दिखाया। महिला डाक्टर और उनकी टीम की लापरवाही के कारण भारती गुप्ता की जीवन लीला हमेशा के लिए समाप्त हो गई। जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली मां अपने बच्चों की एक झलक तक नहीं देख पाई। बताया जाता है कि बिरला अस्पताल के डाक्टरों की उदासीनता के कारण भारती को वेंटीलेटर में भर्ती किया गया। इसके बाद ही उसकी जिंदगी हमेशा के लिए समाप्त हो गई ‌ इस घटना के बाद प्रदीप गुप्ता ने कोलगवां थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक सतना, कलेक्टर सतना, सीएमओ सतना और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की आवाज उठाई। लेकिन पिछले डेढ़ महीने से किसी ने भी बेलगाम बिरला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बिरला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए भारती के पति प्रदीप गुप्ता दर दर भटक रहे हैं। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि एमपी बिरला अस्पताल प्रबंधन और डाक्टरों के दबाव में सतना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। बेलगाम अस्पताल के प्रबंधन और डाक्टरों पर यदि कार्रवाई नहीं हुई तो न जाने और कितने प्रसुताओं को यहां पर मौत के घाट उतार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारती को मौत की नींद सुलाने वाले लोगों को वो कभी नहीं छोड़ेंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88