भारत बंद पर आप पार्टी का पैदल मार्च

किसान विरोधी भाजपा : डॉ मुकेश जायसवाल
जबलपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों द्वारा 8 दिसंबर भारत बंद के आह्वान पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में पूरी ताकत से समर्थन कर जबलपूर में विरोध किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारे बाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला कर हाथ जोड़ कर व्यापारियों बंद का समर्थन करने की अपील आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने कहा।देश का किसान प्राकृतिक आपदा को झेल सकता है, परंतु कृषि प्रधान देश के नेताउनों की किसान विरोधी नीतियों के कारण सदैव पीड़ा में रहा। जय जवान जय किसान का नारा लगाकर सत्ता के शिखर पर पहुँची केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व में अपने मैनिफेस्टो में किसान हितेषी अनेको वादे किए थे, परंतु हर वादे की तरह प्रधानमंत्री मोदी जी का ये वादा भी जुमला मात्र साबित हुआ।
केंद्र की नीति किसान विरोधी: डॉ जायसवाल
डॉ जायसवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना, कहा मध्यप्रदेश में तो किसानों की दुर्दशा ओर भी गंभीर है, यहाँ कर्ज में दबा हुआ किसान सरकार की किसान विरोधी नीतियों की वजह से रोज किसान आत्महत्या करता है सरकारी आकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश किसान आत्महत्या में नंबर एक स्थान पर है, ओर शिवराज खुद को किसान पुत्र बताते है,केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पारित कृषि बिलों के खिलाफ धरनारत किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश प्रदेश भर में पहले दिन से किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रही है आज आम आदमी पार्टी की जबलपुर इकाई ने किसानों के भारत बंद के आव्हान पर मदन महल चौक से पैदल मार्च निकाला जो महानद्वा,छोटी लाइन,गोरखपुरआजाद चौक,पुलिस ने रोक लिया आम आदमी पार्टी के साथी आजाद चौक पर ही धरने पर बैठ कर किसान मंडी में केंद्र सरकार के किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया डॉ जायसवाल ने तीनो कृषि बिल को तत्काल वापस लेकर स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट अनुसार फसल की लागत का 1.5 गुना ओर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कानून को मजबूती से लागू करने एवं धरने पर बैठे किसानों द्वारा की गई संपूर्ण मानगो को यथाशीघ्र मानकर उनकी सारी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग की।
आप प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा ने कहा पूरे देश मे किसान इस कृषि विरोधी बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में भारत बंद का समर्थन करती है ओर केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से किसान विरोधी तीनो काले कानूनों को तकाल वापस लेने की अपील करती है।
जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव ने कहा तीनों किसान बिल पूरी तरह किसान विरोधी है किसानों को कमजोर और केवल उद्योगपतियों को मुनाफा पहुचाने के उद्देश्य से लाया गया है, जो कि सीधे तौर पर किसानी का निजीकरण करने की केंद्र सरकार की सोची समझी साजिश है इसी लिए इस अध्यादेश में कही पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का कोई जिक्र तक नही है आज के आप के पैदल मार्च एव धरने पर कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विकास सोनकर जिला सचिव बृजेश चतुर्वेदी प्रवीण परसाई रोहित कुरील शुभम झा मनोज सैनी अमरेश पटेल सुमित मिलकर जिले के सभी कार्यकारणी सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


