जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता मास्टर एथलीटों का सम्मान

जबलपुर दर्पण। जबलपुर कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक एशोसिएशन के सचिव एवं जागरूक खेल संघ के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अभी हाल ही में खड़कपुर (मिदनापुर) पष्चिम बंगाल में 42 वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें जबलपुर के मास्टर एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः स्वार्ण, रजत एवं कांस्य पदक हांसिल किए। संघ ने बताया कि इन पदक विजेता एथलीटों की हौंसला अफजाई/प्रोत्साहित करने हेतु जबलपुर कारपोरेशन मास्टर एथलेक्सि एषोसिएषन के द्वारा आज इन्हे पुष्पमाला, प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही भविष्य में और अच्छा प्रदर्षन कर संस्कारधानी का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया गया एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विजेता एथलीटों में जीवन लाल रजक, जितेन्द्र रजक, मधुमिता हाज़रा, पूनम कुंटे, वेद प्रकाष, विधाधर बहेरा, दिनेष गौंड़, पी.जानसन, राजकुमार बाबरिया, कुमारी प्रीति बर्मन, डाॅ.संतोष सिंह, एस.सी.पाल, ए.एल.उस्मानी, कौंडल राव, एस.सी.पासी, श्रीमती परमजीत कौर, कुमारी जुगनू उस्मानी आदि सभी प्रतिभागी एथलीटों ने पदक जीत संस्कारधानी का नाम रोषन किया। सम्मान समारोह में उपस्थित सचिव- राॅबर्ट मार्टिन, राकेष श्रीवास, क्रिस्टोफर नरोन्हा, मदन ठाकरे, कुलदीप सिंह, सुधीर अवधिया, धनराज पिल्ले, मोदित रजक, हेमंत ठाकरे, स्टेनली नॉबर्ट, अफरोज़ खान, सुधीर अवधिया, एनोस विक्टर,राजकुमार यादव आदि ने उपस्थित रह कर विजेता एथलीटों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88