अब गांवों में आयुष मान कार्ड बनाने से लोगों को मिलेगी सुविधा

हर गरीब परिवार को पांच लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा ।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़रूखी में पंचायत भवन में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत कार्ड बनाएं जाने का शुभारंभ किया गया है। जानकारी में बताया गया कि बताया गया कि जिला पंचायत डिंडोरी के मार्गदर्शन में तथा सरपंच,सचिव के सहयोग से ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु केम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड के लाभ बताते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया, लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य कार्ड बन जाने से हर परिवारों को हर साल पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा सरकार कर रही है, जिससे गरिब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा का मिल सकेगा।आयोजन में पंचायत के सरपंच संजय सिंह धुर्वे , सचिव त्रिलोक सिंह मोहारी , रोजगार सहायक , केंद्र संचालक रामगोपाल इटोरिया , सहित अन्य ग्रामीण मोजूद रहे । गौरतलब है कि योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा हर साल पांच लाख रुपए तक की मुफ्त स्वास्थ्य इलाज की गारंटी हेतु सरकार द्वारा कार्ड बनाए जा रहे है।


