आध्यात्मिक शक्तियों का संचरण करते हुए निकाली गई भव्य कलश यात्रा…..

जबलपुर दर्पण। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्व शांति भवन के तत्वाधान आयोजित सप्तदिवसीय गीता ज्ञान का बहुत ही भव्य रूप शुभारम्भ हुआ जिसमें कलश यात्रा को पनागर के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण कराया गया जो वास्तव में आध्यात्मिक शक्तियों का संचरण कर रही थी। जो व्यास तालाब से प्रारम्भ हुई एवं सब्जी मंडी से फुआरा, अभिमन्यु चौक से थाना रोड होते हुए पुनः व्यास तालाब में आकर विश्राम हुई। सप्तदिवसीय श्रीमद भगवत गीता आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ में श्रीमद भगवत गीता के सत्य सार एवं उनके गुढ़ रहस्यों का स्पस्टीकरण तथा उनका जीवन में कार्यव्यवहार में प्रयोग कर अपने जीवन कों कैसे आनंदमयी बनाया जाये। इसका सम्पूर्ण ज्ञान प्रवचन परमविदुषी, गीताविद,बाल ब्रह्माचारिणी, राजयोगिनी वर्षा दीदी जी के द्वारा दिया जायेगा। सर्व शास्त्रमयी शिरोमणि श्रीमद भगवत गीता में सर्व शास्त्रों का सार समाहित हैं यह ऐसी शक्ति वर्धक औषधि हैं जिसमें मानसिक रोगों (चिंता, तनाव, डिप्रेशन ) का सहज समाधान समाया हुआ हैं। मनुष्य चाहे कितना ही निराशा में डूबा हो, परन्तु गीता की शरण में आने मात्र से उसकी जिंदगी खुशियों से भर जाती हैं। अतः आप ऐसी खुशियों भरा जीवन बनाने के लिए आप सादर सपरिवार आमंत्रित हैं। कथा 11 फरवरी से 17 फरवरी दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक व्यास तालाब रिलाइस पेट्रोल पम्प के सामने आयोजित जी जा रही हैं।



