जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिला अधिकारी ने पनागर मंडी स्थित धान उपार्जन के निरीक्षण परिवहन और भण्डारण में गति लाने के दिये निर्देश

मनीष श्रीवास जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बुधवार की दोपहर पनागर कृषि उपज उप मंडी स्थित धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से खरीदी गई धान के परिवहन और भण्डारण में गति लाने के निर्देश दिये हैं । कर्मवीर शर्मा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और खरीदी केंद्र प्रबंधक को किसी भी सूरत में अमानक धान की खरीदी न करने की हिदायत देते हुये कहा कि धान का उपार्जन वास्तविक किसानों से ही किया जाये । व्यापारियों या बिचौलियों से धान खरीदने की शिकायतें आईं तो इसके लिये जिम्मेदार व्यक्तियों को परिणाम भुगतने तैयार रहना होगा । कर्मवीर शर्मा ने इस अवसर पर किसानों से भी चर्चा की । उन्होंने एसएमएस मिलने पर ही अपनी उपज उपार्जन केंद्र लेकर आने का आग्रह किसानों से किया , ताकि उन्हें किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े । जिला कलेक्टर ने किसानों से एफएक्यू मापदंड के अनुरूप धान लाने का अनुरोध भी किया तथा उन्हें उनकी पूरी धान की खरीदी करने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र पर नान एफएक्यू और रिजेक्ट की गई धान रखी पाई जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की । इसके लिये उन्होंने समिति प्रबंधक,खरीदी केंद्र प्रभारी और सर्वेयर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये । कर्मवीर शर्मा ने कहा कि नॉन एफएक्यू और रिजेक्ट धान खरीदी केंद्रों पर न रखी रहे । उन्होंने निर्देश दिये को सबंधित किसानों को ऐसी धान वापस ले जाने को कहें और उन्हें साफ-सुथरा कर ही खरीदी केंद्र लाने की सलाह दी जाये ।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र पर नान एफएक्यू और रिजेक्ट की गई धान रखी पाई जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की । इसके लिये उन्होंने समिति प्रबंधक,खरीदी केंद्र प्रभारी और सर्वेयर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये । कर्मवीर शर्मा ने कहा कि नॉन एफएक्यू और रिजेक्ट धान खरीदी केंद्रों पर न रखी रहे । उन्होंने निर्देश दिये को सबंधित किसानों को ऐसी धान वापस ले जाने को कहें और उन्हें साफ-सुथरा कर ही खरीदी केंद्र लाने की सलाह दी जाये । कर्मवीर शर्मा ने पनागर कृषि उपज उप मंडी स्थित उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान अब तक हुई खरीदी और परिवहन की मात्रा का ब्यौरा भी लिया । कलेक्टर ने उन किसानों से ही धान की खरीदी करने के निर्देश दिये जिन्हें एसएमएस प्राप्त हुये हैं । कर्मवीर शर्मा ने खरीदी केंद्र पर आने वाली नान एफएक्यू धान के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने और यदि ऐसी धान किसानों की आड़ लेकर बिचौलियों और व्यापरियों द्वारा लाई गई है तो उनके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने की हिदायत अधिकारियों को दी । कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों पर धान की आवक का आंकलन कर पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी निरीक्षण के दौरान दिये । कलेक्टर के पनागर कृषि उपज उप मंडी स्थित धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान एसडीएम जबलपुर नमः शिवाय अरजरिया , तहसीलदार नीता कोरी एवं उपार्जन व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88