माँ नर्मदा का अस्तित्व बचाने के लिए संत समर्थ भैया सरकार का आंदोलन

पाटन संवादाता। 79 वा दिन माँ नर्मदा का अस्तित्व बचाने के लिए संत समर्थ भैया भैया सरकार द्वारा अन्न त्याग कर आंदोलन किया जा रहा है जिसमें सभी समाजों एव माँ नर्मदा के भक्तों का सहयोग मिल रहा है उनकी प्रमुख मांगे हैं नर्मदा किनारे 300 मीटर छोड़कर निर्माण कार्य हो, मां नर्मदा में मिल रहे गंदे नाली नरदो के बहाव को रोका जाय जिससे गंदा पानी नर्मदा मे ना मिले उसके लिये समुचित व्यवस्था की जाए, मां नर्मदा में हो रहे अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए, नर्मदा भक्तों द्वारा हजारों की संख्या में एकत्रित होकर सिद्ध घाट पर आंदोलन किया गया एव शासन प्रशासन से आग्रह किया गया की हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए कि मां नर्मदा के उद्गम स्थल से लेकर भरूच समुद्र तट ,दोनों तटो का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाये यह मांग सभी नर्मदा भक्तों ने रखी है अब देखना होगा सरकार एव, प्रशासनिक अधिकारी कब इस और ध्यान देते है।



