मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मिलन समारोह संपन्न

जबलपुर। नववर्ष के शुभ अवसर पर रविवार को सर्किट हॉउस क्रमांक 2 में पत्रकार मिलन समारोह आयोजित किया गया। मिलन समारोह का प्रमुख उद्देश्य पत्रकारों का सुख-दुख जानना था और कोरोना काल के चलते बनी दूरियों को नजदीकियों में बदलने का प्रयास था, ताकि फिर से एक बार सभी व्यवस्थाएं पटरी पर आ सके। वहीं इस दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। चर्चा के दौरान आगामी दिनों में बैठक कर शीघ्र ही पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने पर विचार-विमर्श करने का भी निर्णय लिया गया। जिसके उपरांत भोज का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक, वेव मीडिया सहित अन्य संस्थानों से जुड़े पत्रकारगण मौजूद रहे।
मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष व आयोजक दिनेश प्रीत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुरारिया व डॉ संजय मिश्रा सहित वरिष्ठ पत्रकार चैतन्य भट्ट, सच्चिदानंद शेकटकर, राजेश द्विवेदी, संजय गोस्वामी, रफीन खान, डॉ संजीव श्रीवास्तव, सुमन परोहित, आशीष विश्वकर्मा, हर्षित चौरसिया, दिनेश सिंह, संजय पाटकर, हाजी मुईन खान, परितोष वर्मा, राशिद खान, मो जावेद, मंगलेश गजभिए, रघुनंदन शुक्ला, प्रहलाद साहू, सुरेन्द्र कुशवाहा, तालिब खान, रमेश रजक, चन्दू चौबे, गोपाल गुमास्ता, नरेन्द्र सिंह, अमित सोनी, कदीर खान, जितेन्द्र माखीजा, ऋषिकेश सराफ, वीरेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र शुक्ला, हुब्बी लाल चक्रवर्ती, विजय पटवा, भेजम सिंह ठाकुर, रमेश बर्मन, रमेश मिश्रा, आशीष ठाकु र, नवीन सोंधिया, शिवम यादव, दिनेश श्रीपाल, धरमदास अर्खेल, अमित सोनी, किशोर गौतम सहित अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे।



