विधायक अजय विश्नोई की सराहनीय पहल

संवादाता पाटन। नगर के लिए विधायक अजय विश्नोई द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है जिसके तहत पाटन नगर में नर्मदा नल जल योजना के अन्तर्गत नल कनेक्शन लेने के लिए पहले लगभग 2100 रुपये की राशि जमा करने पर नल कनेक्शन दिया जाता था, विधायक अजय विश्नोई के प्रयास से अब नगर की जनता को नल कनेक्शन के आवेदन के साथ 90 रुपये की राशि नगर परिषद पाटन में जमा करने पर नल कनेक्शन मिल सकेगा , विधायक अजय विश्नोई द्वारा पाटन नगर की जनता से अपील की गई है आप सभी समय रहते हुए ,नर्मदा नल जल योजना के कनेक्शन लेने के लिये नगर परिषद पाटन में आवेदन के साथ 90 रुपये की राशि जमा कर अपना नल ,कनेक्शन प्राप्त करें जिससे आपको इस योजना के तहत नल कनेक्शन मिल सके,आपसे अनुरोध है समय रहते हुए इस योजना का लाभ ले समय बीत जाने पर पुन 2100 रुपये की राशि जमा करने के पश्चात ही कनेक्शन दिये जाएंगे।



