स्टेट स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप जीते मैडल

जबलपुर दर्पण। इंदौर में सम्पन्न हुए 66वीं स्टेट स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप जबलपुर के राइफल एवं पिस्टल शूटर्स ने 6 मैडल जीते। राइफल शूटर स्मेरा राजूपत एवं सत्यार्थ पटेल ने स्वर्ण एवं राइफल शूटर प्रभनूर सिंह मल्होत्रा ने कांस्य पदक जीता। पिस्टल शूटर हरनूर कौर टुटेजा , आर्ना राजपूत एवं वैशाली जैन ने स्वर्ण पदक जीते। गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी जबलपुर से कुल 14 शूटर्स ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिनमें से 6 शूटर्स ने मैडल जीते। सभी शूटर्स गन फ़ॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में इंटरनेशनल कोच निशांत नाथवानी एवं असिस्टेंट कोच शक्ति चक्रवर्ती से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 10 मीटर एयर राइफल अंडर 14 फीमेल : स्वर्ण -स्मेरा राजपूत -बिल्लाबोंग हाई स्कूल। 10 मीटर एयर राइफल अंडर 17 मेल – स्वर्ण – सत्यार्थ पटेल – माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल। 10 मीटर एयर राइफल अंडर 19 मेल- कांस्य प्रभनूर सिंह मल्होत्रा – विस्डम वैली। 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर 14 फीमेल- स्वर्ण – हरनूर कौर टुटेजा – सेंट जोसफ कॉन्वेंट , सदर। 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर 17 फीमेल- स्वर्ण – आर्ना राजपूत – माउन्ट लिट्रा ज़ी स्कूल। 10 मीटर एयर पिस्टल अंडर 19 फीमेल- स्वर्ण -वैशाली जैन – सेंट जोसफ कान्वेंट ने पदक हासिल किया।



