शौचालयों की सफाई देखने रात में भी निकले निगमायुक्त

शहर के एक दर्जन से अधिक शौचालयों का निरीक्षण कर शिकायत रजिस्टर की जॉंच की
जबलपुर। नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत शहर में साफ सफाई के अभियान के अलावा टॅायलेट 20 का अभियान भी बड़ी जोर सोर से चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर के सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की विशेष साफ सफाई कराई जा रही है और सभी शौचालयों में उपयोग के सभी सुविधाएॅं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं जिसमें शिकायत रजिस्टर भी रखा गया है। जिसकी जॉंच आज निगमायुक्त स्वय निरीक्षण के दौरान की। उन्होंने स्वच्छता एवं टॉयलेट 20 अभियान के नोडल अधिकारी तथा सहायक यंत्री सुनील दुबे के साथ निरीक्षण किया। इस मौके पर सुलभ इन्टरनेशनल भोपाल के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
शौचालयों के निरीक्षण के उपरांत निगमायुत अनूप कुमार ने सहायक यंत्री सुनील दुबे को निर्देशित किया कि सुलभ इन्टरनेशनल भोपाल के पदाधिकारियों के साथ निगम के सभी संभागीय अधिकारियों एवं स्वच्छता निरीक्षकों से समन्वय बनाकर कार्य सम्पादित करें और सभी शौचालयो में ओ.डी.एफ. प्लस प्लस के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सुविधाएॅं बेहतर कराएॅं।



