डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

चांदरानी में आंगनवाड़ी केन्द्र व चबूतरा निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

डिण्डौरी दर्पण ब्यूरो। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्व कर्मा ने जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत चादंरानी में राज्य आयोजना मद से बनवासी टोला में बनाई जा रही आंगनवाडी केन्द्र एवं मनरेगा मंद से बनाये जा रहे चबूतरा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी केन्द्र को समय- सीमा में पूर्ण नही करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। समय- सीमा में आंगनवाडी का कार्य पूर्ण नही होने पर संबंधित कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत पर कार्यवाही करने के निर्देश भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर को दिए गए हैं। विश्‍वकर्मा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत बनाये जा रहे चबूतरा निर्माण कार्य अपूर्ण होने पर नाराजगी व्यक्त की गई ओर 15 दिवस में कार्य गुणवत्ता‍ के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर पी.आर.टांडिया, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार सहित अन्य स्टाफ व पंचायत कर्मी मोजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88