शीलादेही खरीदी प्रबन्धक रामकुमार सनोडिया की मनमानी से किसान परेशान


प्रबन्धक रामकुमार सनोडिया की मिली भगत से दूसरे राज्यों की धान किसानों के नाम से खरीदी की जा रही है।
सिवनी। जिले की सीलादेही सहकारी समिति द्वारा कारीरात खरीदी केंद्र से क्षेत्रीय किसान परेशान हो रहे है क्योंकि इस दिशा में कोई जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नही दे रहे है।जिससे खरीदी केंद्र प्रभारी के हौंसले बुलंद है।किसानों का कहना है,की खरीदी केंद्र में दर्जनों किसान सप्ताह भर से खरीदी केंद्र में बैठा है।और दूसरे राज्यों से आ रही धान कम कीमत में लेकर किसानों के नाम से खरीदी जा रही है।जिस कारण स्थानीय किसान अपनी उपज बेचने को परेशान हो रहा है।जानकारी अनुसार कल रविवार को लगभग 3 बजे नूर अली शाह भारी वाहन चालक सहकारी समिति मर्यादित सिवनी के अध्यक्ष महेंद्र बघेल द्वारा ग्राम कातलबोडी के बीच बघोडी रोड पर इलाहाबाद से आया धान से भरा ट्रक क्रमांक UP70ET5035 से धान उतार कर ट्रैक्टर में धान भरकर पारस बेयर हॉउस ले जाया जा रहा था।जहां पर सीलादेही खरीदी केंद्र की धान पहुँचाई जाती है।जिसकी सूचना लगते ही मौके पर ट्रांसपोर्टर नूर अली शाह तथा महेन्द्र बघेल पहुंचे।उन्होंने तुरन्त इसकी जानकारी लखनवाड़ा थाना प्रभारी को फ़ोन द्वारा सूचना कर बताया गया।वही थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि आप इसकी जानकारी खाद्य विभाग दो।फिर महेंद्र बघेल द्वारा फ़ूड इंस्पेक्टर प्रमोद तिवारी को इसकी जानकारी दी गई।लेकिन फ़ूड इंस्पेक्टर मौके पर नही पहुंच पाये।इसके बाद ऑनलाइन फेसबुक के माध्यम से उनको जानकारी दी गई।इसके बाद उन्होंने कहा कि किसी को पहुंचाता हूँ।लगभग शाम 6 बजे तक विभाग से सम्बंधित कोई भी व्यक्ति नही आया।बात भी इतनी से भी नही टली ट्रैक्टर मालिक चंचल सनोडिया ग्राम फुलारा के भाई ने धान से भरी ट्राली बेयर हॉउस में छोड़ कर जो कि बिना व नीला कलर की थी।जिसको छोड़कर भाग गया और वही शिकायतकर्ता महेन्द्र बघेल के ऊपर ट्रैक्टर से जान लेवा हमला करने की कोशिश की जिससे बाल बाल बचे महेन्द्र बघेल।
जिसकी शिकायत महेंद्र बघेल ने लखनवाड़ा थाना में रविवार शाम को किया।और आज सोमवार को जिलाधिकारी को प्रमोद तिवारी फ़ूडइंस्पेक्टर और सीलादेही समिति प्रबन्धक के विरुद्ध शिकायत किया।



