डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
निर्धारित मापदंड को दरकिनार कर किसानों से मनमानी पूर्वक करवा रहे धान की भर्ती।


- धान की सूखी व साफ-सफाई के नाम पर किसानों से वसूली के आरोप।
- डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के अधिकतर धान खरीदी केंद्रों पर शासन द्वारा निर्धारित मापदंड को दरकिनार करते हुए किसानों से मनमानी पूर्वक बारदानों में धान की भर्ती करवाई जा रही है। गौरतलब है कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी के लिए 40 किलो 580 ग्राम निर्धारित की गई है, लेकिन जिले के अधिकतर धान खरीदी केंद्रों में खरीदी प्रभारी व प्रबंधकों की मनमानी पूर्वक रवैया से किसानों से 41 किलो 200 ग्राम की भर्ती किसानों से करवाई जा रही है,जो अनुचित है। मामले को लेकर जिम्मेदार प्रबंधक व खरीदी प्रभारी धान की तौलाई,सूखी, धान की क्वाल्टी, साफ-सफाई सहित अन्य के नामों पर किसानों से अधिक धान की भराई करवाई जा रही है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया कि जिले के अधिकतर धान खरीदी केंद्रों में शासन द्वारा निर्धारित वजन से अधिक वजन की भर्ती किसानों से करवाई जा रही है,जबकि किसानों को केवल 40 किलो प्रति बोरी के हिसाब से ही उपज का भुगतान किसानों को किया जाना है, बावजूद धान खरीदी केंद्रों में पदस्थ खरीदी प्रभारी द्वारा निर्धारित मापदंड को दरकिनार करते हुए अपनी मनमर्जी से धान की तौलाई किसानों से करवाई जा रही है।क्षेत्रिय किसानों ने जांच कराकर जिम्मेदार प्रबंधकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।



