सतना में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस नेताओं के बयान के खिलाफ प्रदर्शन

सतना जबलपुर दर्पण । सांसद गणेश सिंह और भारतीय जनता पार्टी सतना इकाई ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा निकाली, पुतला दहन किया और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय का घेराव कर कांग्रेस नेताओं की कथित मानसिकता के प्रति कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।सांसद गणेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति दोनों के लिए कलंक है। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी और जीतू पटवारी तत्काल देश की मातृशक्ति और जनता से सार्वजनिक माफी माँगें। यह विरोध प्रधानमंत्री की माता जी के सम्मान के साथ-साथ पूरे भारत की मातृशक्ति की अस्मिता की रक्षा के लिए है।



