खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

सोलापुर में बंधक रहें सिहोरा के 12 मजदूरों को लाया गया वापिस

जबलपुर। जिले के सिहोरा खितौला निवासी विगत कुछ माह पहले मजदूरी करने के लिए गये हुये थे ।महाराष्ट्र सोलापुर जिन्हें सभी 12 लोगों को को वापिस जबलपुर के खितौला थाने में लाकर सभी को उनके घर सुरक्षित पहुंचाया गया ।
क्या था मामला – पीड़ित महिला ने मीडिया को बताया कि हम सभी खितौला वार्ड क्रमांक 14 के रहवासी हैं कुछ माह पहले रोजगार की समस्या को लेकर हम सभी लोग महाराष्ट्र के सोलापुर में ठेकेदार के पास काम करने के लिए गये हुये थे ।हम गरीब परिवार मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करते हैं ।
सोलापुर महाराष्ट्र में रहे बंधक रहे – पीड़ित परिवार की मददत करने के लिए आगे आये विवेक तन्खा ,वरुण तन्खा जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा सी एस पी शिवेश सिंह बघेल सिहोरा अतिरिक्त प्रभार अनुविभागीय अधिकारी अशोक तिवारी के खितौला नगर जनहित में सहयोग देने वाले राजेश चौबे की एक माह से लगे अथक प्रयास से बंधक बनाकर रखे हुए सभी मजदूरों को वापिस लाया गया ।
खितौला थाना से गये पुलिस स्टाप – खितौला थाना के उपनिरीक्षक अशोक सिंह बागरी ,आरक्षक राजेश सिंह ,आरक्षक अर्पित सिंह ये गये 21 जनवरी को सोलापुर में जाकर सभी को रविवार 24/01/2021 की दोपहर 1 बजे के लगभग खितौला थाने में लाकर नगर में पहुँचाया । इस जनहित में सबसे बड़ा योगदान जबलपुर शहर से जिला एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ,विवेक तन्खा ,वरुण तन्खा , एडिशनल एस पी शिवेश सिंह बघेल खितौला रहवासी राजेश चौबे ,जितेन्द्र गुप्ता ,मनीष पाण्डे का सहरानीय योगदान होने से सभी को वापिस लाया गया ।
इतने लोग थे बंधक – 7 महिला ,4 पुरूष व एक 6 वर्ष की बच्ची थी बंधक ।
खितौला थाने में सभी 12 लोगों को राजेश चौबे ने भूखे प्यासे बंधक रहे मजदूरों को नास्ता चाय पिलाकर उन्हें सभी के यहाँ की राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था ।
राजेश चौबे से बंधक रहे मजदूरों में पीड़ित महिला से पिछेल 15 दिनों से बंधक मुक्त कराने की बात फोन के माध्यम से होने पर इन सभी को अथक प्रयासों के माध्यम से इन सभी को वापिस नगर लाया गया । वहीँ पीड़ित महिला ने बताया कि हम सभी को बंधक बनाकर रखा गया और हमसे काम लिया जा रहा था ।लेकिन अधिक समय तक भूखे प्यासे मजदूरी करते थे । वहीँ नहीं दिया जाता था मेहनत का पैसा ।
सभी को लाया गया प्रशासन वाहन चालक की मददत से – सोलापुर से सभी बंधक मजदूरों को दो वाहनों की सहायता से नगर खितौला वापिस लौटा कर लाया गया । जसमे एक बिलोरो ,एक स्कार्पियों गाड़ी शामिल हैं गरीब कोल गोटिया परिवार के बंधक मजदूर को खितौला वार्ड क्रमांक 14 में पहुँचाया गया ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88