कोरोना वारियर्स कप प्रतियोगिता में खेले गए पांच मैच

जिले के देवरी, बुधगांव, नरिया, कोरोना वॉरियर्स 3 पुलिस और संगम स्पोर्ट्स ने जीते मुकाबले।
डिंडौरी दर्पण ब्यूरो। जिले के उत्कृष्ट मैदान में चल रहे कोरोना वारियर्स कप प्रतियोगिता में कल रविवार को पांच मैच खेले गए। पहला मैच में शाहपुर और देवरी के बीच खेला गया, जिसमे पहले बल्लेबाजी करने उतरी ने टीम ने निर्धारित दस ओवरों में देवेन्द्र की 84 रनो की बिस्फोटक बल्लेबाजी के बदौलत तीन विकेट खो कर 160 रन बनाये। 161 रनों का टारगेट पाने के लिए मैदान में उतरी शाहपुर की टीम 112 रनो में आलआउट हो गई। देवरी ने मैच 49 रनों से जीत कर अगले पायदान में अपना नाम दर्ज करा लिया। वही दिन का दूसरा मैच हर्राटोला और बुधगांव के मध्य खेला गया, पहले बल्लेबाजी करते हुए हर्रा टोला की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में अपने चार बल्लेबाज खो कर 81 रन बनाए, वही जबाबी पारी खेलने उतरी बुधगांव की टीम ने चार ओवरों में ही बड़ी आसानी 8 विकेट से मैच जीत लिया। दिन का तीसरा मैच चिचरिंगपुर और नरिया टीम में मध्य खेला गया, पहले बल्लेबाजी में उतरी नरिया टीम ने आठ ओवर में अपने चार विकेट खो कर 130 रन बनाये, मैच के दौरान अमित ने 41 रनों की पारी खेली। 130 रनो का पीछा करने उतरी चिचरिंगपुर टीम निर्धारित आठ ओवरों में अपने पांच विकेट खो कर महज 64 रन ही बना सकी और नरिया टीम ने 66 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।कोरोना वॉरियर्स पुलिस 3 की टीम और अमरपुर के बीच खेला गया।
- मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे दर्शक।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोरोना वॉरियर्स पुलिस 3 की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 94 रन बनाये, जिसमे भूपेंद्र ने शानदार अर्धशतक जड़ा। वही दूसरी पारी खेलने उतरी अमरपुर की टीम के बल्लेबाजो ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुये लक्ष्य के करीब पहुंच ही गई थी। अमरपुर के टीम को जीतने के लिए अंतिम 6 गेंदों में 11 रन को आवश्कता थी। वही कोरोना वॉरियर्स पुलिस 3 की टीम के गेंदबाज की पहली गेंद में ही बल्लेबाज ने 6 रन जड़ दिया। जिसके बाद गेंदबाज ने संभल कर गेंददबाजी की और दूसरी गेंद में 1 ही रन दिये। जिसके बाद अमरपुर को जीत के लिए अंतिम गेंद में 3 रन की जरूरत थी, पर पुलिस टीम के गेंदबाजों ने बल्लेबाज के कोई भी रन नहीं लेने दिया और कोरोना वॉरियर्स पुलिस 3 ने इस रोमांचक मुकाबले को जीत कर सभी का दिल खुश कर दिया। मैच का मेन ऑफ द मैच भूपेंद्र को चुना गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत की ओर से मेन ऑफ द मैच भूपेंद्र को आयोजक कमेटी की ओर से टी-शर्ट प्रदान की गई।
वही दिन का अंतिम मैच सहजपुरी कर संगम स्पोर्ट्स इलेवन के बीच खेला गया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहजपुरी टीम ने 8 ओवर में 5 विकट खो कर 75 रन बनाए ,जवाबी पारी खेलने उतरी संगम स्पोर्ट्स इलेवन ने 7 ओवर की अंतिम बॉल में 2 विकट खो कर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। संगम स्पोर्ट्स इलेवन ने मैच को आठ विकेट से जीत कर प्रतियोगिया में अपनी दावेदारी जीवित रखी हैं।



