जिला स्तर की जांच पूरी होने तक समनापुर परियोजना अधिकारी निलंबित

मामले को लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण ने खबरों का किया था प्रकाशन।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर विकास खंड में महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ परियोजना अधिकारी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के मामले में आडियो ,वीडियो सहित व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद मामले को लेकर जिला स्तर की जांच पूरी होने तक के लिए परियोजना अधिकारी को निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि मीडिया में लगातार समाचारों और विभाग की कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा सुपरवाइजरों सहित समनापुर के स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे विरोध के बाद यह खानापूर्ति की कार्यवाही जिला स्तर से की गई है, जिससे शिकायत कर्ताओं मैं असंतोष व्याप्त है। आरोप है कि समनापुर में लंबे समय से पदस्थ परियोजना अधिकारी खिल्ली बाई नेटी को समनापुर परियोजना से हटा दिया गया है अब उनके स्थान पर विपिन डेहरिया को परियोजना अधिकारी समनापुर पदस्थ किया गया है, लेकिन यह कार्रवाई को दिखावे की कार्यवाही बताया गया है। मामले को लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई इस पूरे मामले को लेकर खबरों को प्रमुखता से प्रकाशन किया था।



