ठण्ड ने फिर दिखाया अपना रूप

शरीर कापने वाली ठंड से लोग हैरान

जबलपुर न्यूज़। जबलपुर ज़िले सहित अन्य जिलों में बढ़ा ठण्ड का असर । देखा जाये तो पिछले कई दिनों से कोहरे की चादर ओढ़े हुये ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार देखने को मिल रही हैं जिससे कि लोगों को अपने अपने कार्य प्रणाली को लेकर बढ़ती हुई ठण्ड के कारण धीमी गति से कार्य करने पड़ रहे हैं । वहीँ लगातार शुक्रवार को भी शीत लहर का जबरदस्त प्रकोप लोगों को बढ़ती हुई ठण्ड का एहसास कराया। सुबह से ही कोहरे व बदली के कारण लोग कांपते रहे। इसी प्रकार राह चलते हुये लोगों को काफी ज्यादा ठण्ड से परेशान होकर आग का सहारा लेना पड़ रहा है । हालात ऐसे हो गये हैं कि इस प्रकार से कंपकपी वाली इस ठण्ड से लोगों को सड़कों के किनारे आग जलाकर तापते हुये देखा जा रहा है । इस समय ठण्ड के चलते 11 बजे के लगभग सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाते हैं । उत्तर भारत की शीतलहर के चलते लोग अपने घरों से देर से घरों से निकल रहे हैं और 8 बजे के दौरान सड़कें गलियों में सूनसान सा दिखाई देने लगता है । लोग अपने घरों में ठंड से बचने के लिए घरों में कैद हो जाते हैं । अधिकतम तापमान 11 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जोरदार कोहरे के चलते सुबह भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाता हैं । वैसे वैसे कोहरा की चादर ओढ़े हुये कम हो जाती हैं। दोपहर के लगभग 12 बजे के दौरान जब धूप निकलती हैं तो लोगों को ठण्ड सेकुछ राहत मिली। अधिक्तर लोगों देखा गया है कि वे सभी खुले मैदानों व छतों पर खड़े होकर धूप लेते हुए नजर आए। वहीँ शाम ढलते-ढलते कोहरे के कारण ठंड तेजी से बढ़ने लगती हैं । गरीबों व मुसाफिरों को ठंड से बचाने के लिए कई लोगों ने अलाव के साथ गर्म कपड़े की व्यवस्था के प्रयास किये हुए हैं। मंदिर, चौराहो,सहित बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशनों में शाम ढलते ही शहर की सड़कों पर कोहरे की धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी कर देती है। नगर के बाहर नीचे व फुटपाथों पर रहने वाले लोग किसी तरह आग का सहारा लेकर रात भर बैठे हुए निकाल देते हैं । इस प्रकार की ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं सभी लोग । देखा जाये तो मध्यप्रदेश के कई जिलों में पड़ रही भीषण ठंड से लोग बेहाल हो रहे हैं। फ़िलहाल जब तक बर्फबारी हो रहीं हैं हमें इसी तरह ठण्ड से सामना करना पड़ेगा ।



