श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण सम्पर्क महाअभियान का शंखनाद

प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा वृहद जनसम्पर्क अभियान
मण्डला। मकर संक्रांति से प्रारंभ हुये श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण सम्पर्क महाअभियान के अंतर्गत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रामधुन, प्रभात फेरी, साहित्य पूजन, भारत माता आरती जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें लोग पूर्णश्रद्धाभाव एवं उत्साह से भागीदारी कर रहे हैं। जिला अभियान समिति के पालक हीरानंद चंद्रवंशी ने बताया कि 31 जनवरी को प्रात: 9 बजे अभियान का शंखनाद किया जायेगा जिसमें गांव-गांव मोहल्ले-मोहल्ले में स्थित देव स्थान से एक साथ शंख, घंटी, घण्टा बजाकर रामसेवकों की टोलियों द्वारा वृहद ग्रह संपर्क अभियान प्रारंभ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी से तीन फरवरी के मध्य शहरी क्षेत्रों के गली-मोहल्लों में टोलियां जाएगी जो राम मंदिर के लिए समर्पण निधि स्वेच्छा से देने वालों से लेगी। इसमें अलग-अलग कूपन होंगे। लोग जितनी स्वेच्छा हो उस आधार पर अपना कूपन प्राप्त कर सकते हैं। 4 से 6 फरवरी के बीच ये अभियान ग्रामीण स्तर पर चलेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से संग्रहित होने वाली राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के बैंक खाते में जमा की जायेगी।



