जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नर्मदा नल जल योजना बनी, पाटन की सीसी रोडो के लिये अभिशाप

पाटन संवादाता। पाटन नगर मे नर्मदा नल जल योजना के अन्तर्गत पाईप लाईन का कार्य नगर मे चल रहा है जिस फर्म का काम जिले मे चल रहा है उसकी ऊची पहुँच और राजनेतिक रसूक के चलते नगर परिषद पाटन के अधिकारी नर्मदा नल जल योजना का कार्य कर रही फर्म के आगे बोने नज़र आ रहे है उस फर्म के द्वारा जो पाईप लाईन का कार्य पाटन मे कराया जा रहा है उसमे अनेक अनियमितताएं है। लेकिन यह नगर परिषद के अधिकारियों को नही दिख रहा है लेकिन वह उस फर्म पर कार्यवाही करने से क्यो डर रहे है यह तो वे ही बेहतर बता सकते है। इस फर्म के द्वारा पाटन नगर मे जहाँ पर भी पाईप लाईन डालने के लिये सी सी रोड की खुदाई की जाती है वहा पर पाईप लाईन डाल कर मिट्टी और जो खुदाई मे मटेरियल निकलता है उससे ही पुराई कर दी जा रही है। लेकिन नियम के अनुसार तो आपने जिस रोड की कंक्रीट तोड़कर पाईप लाईन डाली है उसको वैसे ही कंक्रीट करना अनिवार्य है परंतु ठेकेदार के द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है पूरे पाटन नगर की रोड आपको खुदी मिल जाएंगी जहां-जहां नर्मदा नल जल योजना वालों ने काम किया है वहा की सभी सीसी रोड बिना कंक्रीट के मिल जाएगी ये समझ के परे है की ठेकेदार को इतनी काम करने की छूट क्यो दी जा रही है इन सब से किसको लाभ पहुँचने की कोशिस की जा रही है। खैर जो भी कारण हो लेकिन नुकसान तो नगर की जनता का हो रहा है हमारे द्वारा दिये जाने वाले टैक्स के पैसे का हो रहा है। एक कहावत है कि पुराना टूटेगा नही तो नया बनाने के लिये हम कैसे नई योजना बना सकते है और जब हम नई योजना बनायगे तभी तो हमारा उससे फायदा होगा इसलिये तो नर्मदा नल जल योजना वालो को खुली छुट दी है की आप सारे नगर कि सीमेंट की रोडो को खोद दे और मुरुम, मिट्टी की पुराई कर दे बाकी हम सब सभाल लेंगे फिर हम न्यू सीसी रोड के लिये नया बजट बनते है जिससे हम सभी को लाभ मिल सके वाकी नगर की जनता तो सब कुछ देख ही रही है, हमे तो ये पाटन नगर का विकास दिखता है परंतु सही मायने मे विकास किसका है ये तो हम और आप कल्पना ही कर सकते है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88