आत्मीयता और विश्वास पर ही सखाओं की साख निर्भर है

जबलपुर दर्पण। भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय के आयुध निर्माणी संगठन की महत्वपूर्ण यूनिट आयुध निर्माणी जबलपुर (जीआईएफ) से राजपत्रित अधिकारी के रूप ओ पी सिंह, प्रमोद दुबे, एस के सरकार, पी एन झा, गुरमुखदास एवं अनिल शुक्ला, अपने अपने कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए रिटायर्ड हुए, कुछ ही साल बीते है लेकिन हमेशा अपनी कर्मभूमि जीआईएफ की निरन्तर उन्नति व अपने साथी अधिकारी,कर्मचारियों की प्रगति की मनोकामनाएं की दुआएं दिलों से करते हुए एक दूसरे के प्रति आत्मीयता और विश्वास बनाएं हुए है । अनिल शुक्ला ने बताया कि सखा मिलन की प्रबल सद्भावना को लिए नगर के जैन रसोई में बैठक आयोजित हुई और सुरूचि भोजन कर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर ओ0पी0 सिंह, प्रमोद कुमार दुबे, एस0के0 सरकार, पी0 एन0 झा, गुरमुख दास, अनिल शुक्ला की गरिमामय उपस्थिति रही । यह कार्यक्रम गुरमुख दास एवं अनिल शुक्ला के कुशल संयोजन में सानन्द सम्पन्न हुआ।



