ग्राम बटोन्धा में पुलिस सहायता केन्द्र बनने वाली स्थल का किया निरीक्षण

अपराधों पर लगेगी अंकुश, लोगों को मिलेगी सुविधा।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के थाना शाहपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम बटोधा में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल के द्वारा पुलिस सहायता केंद्र बनने वाली स्थल का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में ग्राम बटोंधा की सरपंच कोदू बाई सैयाम सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा ग्राम बटऔंधा में पुलिस सहायता केंद्र खोले जाने पर पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया ,पुलिस कप्तान संजय सिंह के द्वारा डिंडोरी जिले से नरोजाबाद को जाने वाली रोड के किनारे ग्राम बटोंधा में पुलिस चौकी हेतु जमीन का निरीक्षण भी किया गया, इस दौरान थाना शाहपुर के थाना प्रभारी विजय कुमार गोठोरिया ,थाना शाहपुरा के थाना प्रभारी अखिलेश दहिया, विक्रमपुर चौकी के प्रभारी संजय सोनवानी, आरक्षक विनय कुमार बेस सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। गौरतलब है कि ग्राम बटोंधा में पुलिस सहायता केंद्र के खुल जाने से ग्रामीण जनों में काफी सुविधा होगी और अपराधों पर अंकुश लग सकेगा।



