नगर परिषद की स्वच्छता अभियान पर बनाये गये दिलीप नायक जेलर के दो गीतों का विमोचन

छेत्रीय विधायक नंदनी मरावी ने नगर पालिका परिषद की सहारना
मनीष श्रीवास जबलपुर/सिहोरा। जिले की सिहोरा नगर पालिका परिषद के स्वच्छता अभियान को लेकर जेलर दिलीप नायक के दो गीतों का विमोचन विधायक श्रीमती नन्दनी मरावी ने किया । इस विमोचन गीत ने नगर पालिका क्षेत्र के लोगों ने सुनकर नगर के प्रति जागरूक होने के साथ ही अन्य लोगों को भी सहयोग करने की बात रखी । सिहोरा नगर पालिका परिषद में ऐसा पहली बार हैं जब किशी अधिकारी ने नगर स्वच्छता अभियान के लिए इतना अच्छा गीत बनाकर नगर में सन्देश दिया । सिहोरा नगरपालिका परिषद के स्वच्छता अभियान के लिये सिहोरा जेलर दिलीप नायक द्वारा दो गीत बनाये हैं। पहला गीत – घर से कचरा निकाल गाड़ी आई – जिसके गीतकार, संगीतकार एवं गायक जेलर नायक हैं। दूसरा गीत – ” बात मोरी ना बिसारिओ ” बुंदेली गारी की धुन पर जेलर नायक एवं उनकी बड़ी बहिन श्रीमती शशि नायक ने गाया एवं गीत की रचना जेलर नायक,बड़ी बहिन श्रीमती माला नायक एवं श्रीमती शशि नायक ने की है। दोनों गानों का विमोचन बसन्त पंचमी के अवसर पर ज्वालामुखी देवी मंदिर सिहोरा में विधायक नन्दनी मरावी के द्वारा किया।नगरपालिका प्रशासक एवं अनुविभागीय अधिकारी मो.शाहिद खान व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती जयश्री चौहान की पहल पर बनाये गये गीतों की खूब सराहना हो रही है। नगरपालिका सिहोरा की स्वच्छता अपील निश्चचित रूप से जनता में सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के नगर को अच्छा सन्देश देगी। इस दोनों गीतों के विमोचन के दौरान विधायक नन्दनी मरावी, जेलर दिलीप नायक, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, राजा मोर ,शिशिर पाण्डे, अभिषेक परोहा, माधाव मिश्रा ,विनय जैन ,नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी सुशील वर्मा , बबन श्रीवास्तव ,विजय बैगा ,सुजीत पटैल, इम्तियाज खान ,शिवम तिवारी ,योगेंद्र ,राजेश ठाकुर ,रवि बर्मन सहित जनप्रतिनिधियों के साथ अन्य लोगों उपस्थिति रहें ।



