मन चंगा तो कठोती में गंगाः संत रविदास

जबलपुर। संत परंपरा के महान योगी और परम ज्ञानी संत श्री रविदास जी की 644वी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर महामंत्री संदीप जैन जी एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर महामंत्री संजय यादव जी का शान्तं प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति,मनोआरोग्य,दिव्यांग पुनर्वास केंद्र गोहलपुर नर्मदा नगर में आगमन हुआ .अतिथि भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर महामंत्री संदीप जैन जी ने संत रविदास जी के दोहे का वर्णन करते हुए बताया कि
रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच।
नकर कूं नीच करि डारी है, ओछे करम की कीच।।
इसका अर्थ है कि ‘कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा अपने जन्म के कारण नहीं बल्कि अपने कर्म के कारण होता है। व्यक्ति के कर्म ही उसे ऊंचा या नीचा बनाते हैं। संत रविदास जी सभी को एक समान भाव से रहने की शिक्षा देते थे। आज समाज में जिस प्रकार से नशे की बीमारी बढ़ती जा रही है तो हम सभी को एकजुट होकर इस समस्या से लड़ना होगा तब कंही जाकर एक स्वस्थ्य,स्वच्छ, समृद्ध भारत का निर्माण हो सकेगा .अतिथि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर महामंत्री संजय यादव जी ने बताया कि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ उनका यह प्रसंग बहुत लोकप्रिय है, इसका अर्थ है कि यदि मन पवित्र है और जो अपना कार्य करते हुए, ईश्वर की भक्ति में तल्लीन रहते हैं उनके लिए उससे बढ़कर कोई तीर्थ स्नान नहीं है। mआज युवाओं को नशा छोड़ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए,
पांच करोड़ श्री राम नाम लेखन जाप महासंकल्प अभियान का प्रारंभ- अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्विघ्न सम्पन्न होने के लिए शांतम प्रज्ञा मिशन द्वारा 5 करोड़ श्री राम नाम लेखन जाप महासंकल्प अभियान का प्रारंभ आज माघ पूर्णिमा संत रविदास जी की 644 वी जयंती के अवसर पर भाजपा जबलपुर महानगर महमंत्री संदीप जैन जी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जबलपुर महामंत्री संजय यादव के मुख्य आतिथ्य में शांतम प्रज्ञा आश्रम में हुआ। शांतम प्रज्ञा मिशन द्वारा 5 करोड़ श्री राम नाम जाप लेखन के महासंकल्प अभियान स्वरूप अतिथियों को श्री राम नाम जाप लेखन पुस्तिका भेंट कर इस महाअभियान में जुड़ने का आह्वान किया गया
इस अवसर पर अनुराग पटेल,पिंटू पटेल, मुकेश कुमार सेन, डॉ आर एस सेन, संतोष अहिरवार, अजय सराफ उपस्थित रहे।



