अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिझौरा में चल रही आल इंडिया ओपन महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

नागपुर ने आगरा को हराकर जीता फाइनल मुकाबला
मंडला। मंडला जिले के सिझौरा ग्राम में स्थित एकलव्य आवासीय खेल मैदान में शहीद शंकर शाह,रघुनाथ शाह स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में ऑल इंडिया ओपन महिला वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 मार्च तक किया गया। जिसका समापन समस्त मातृ शक्तियों को समर्पित अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुआ। जिसमंे 8 राज्यों की टीमों के बीच कुल 30 मैच खेले गए। अंतिम दिवस में कुल 5 मैच हुए जिसमे प्वाईंट के आधार पर नागपुर एवं आगरा फाइनल मुकाबले में पहुची। तृतीय पुरष्कार हेतु भिलाई एवं दिल्ली की टीम प्वाईंट के आधार पर मुकाबले के लिए अपना स्थान बनाया। दोपहर के बाद समापन समारोह की मुख्य अतिथि सुनीता सिंह शुक्ला समाजसेवी, सरस्वती मरावी अध्यक्ष जिला पंचायत मंडला की अध्यक्षता, सुनील नामदेव पूर्व मंडी अध्यक्ष, नीरज मरकाम जिलापंचायत सदस्य ,अरुणा दीक्षित, नैनवती कुड़ापे ,राजकुमारी धुर्वे के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
अतिथियों का स्वागत समिति द्वारा पारम्परिक लोक नृत्य शैला एवं ओषधि पौधे प्रदान कर किया गया। प्रथम चरण में तृतीय पुरुष्कार हेतु भिलाई एवं दिल्ली के बीच मैच हुआ।जिसमे भिलाई ने 2-0 से दोनों सेट जीतकर दिल्ली को पराजित करते हुवे तृतीय पुरुष्कार नगद 5000 एवं कप हासिल करने में कामयाब रही। शाम 6 बजे से प्वाईंट के आधार पर फाइनल में पहुची टीम आगरा एवं नागपुर के बीच जोरदार टक्कर का मुकाबला हुआ। जिसमें फाइनल मुकाबला पांच सेट का मैच था। दोनों ही टीमो के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबले रहा।परंतु लगातार नागपुर ने 2 से 3 अंको से तीन सेट में ही आगरा को हरा कर फाइनल मुकाबला जीत लिया।इस तरह नागपुर की टीम ने इस ऑल इंडिया ओपन महिला बॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले के बाद कार्यक्रम में उपस्तिथ मुख्य अतिथि सुनीता शुक्ल ने सभी महिला खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विजेता नागपुर टीम के समस्त खिलाड़ियों को बधाई दी।उन्होंने प्रतियोगिता में मैच हारने वाली टीमो के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हार के बाद ही जीत का जज्बा हासिल होता है।उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए उनके द्वारा जो प्रयास किये जा रहे उसका उल्लेख करते हुए बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अन्य स्लोगनों से अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्ष सरस्वती मरावी अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि जिले के लिए यह प्रथम महिलाओं को समर्पित आयोजन बहुत ही गौरव का विषय है उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। अतिथियों द्वारा विजेता टीम को 21000 की नगद राशि के साथ कप एवं उपविजेता टीम को 11000 की नगद राशि के साथ कप प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 6 खिलाड़ियों को समिति की ओर से शील्ड एव पूर्व मंडी अध्यक्ष सुनील नामदेव की ओर से हाथ की घड़ी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में विशेष सहयोगियों को सील्ड प्रदान की गई।
जिसमें ए. जे.सिंह प्राचार्य एकलव्य,सत्तू मरावी थाना प्रभारी बिछिया,डॉ मुकेश झरिया सामुदायिक स्वस्थ केंद्र बिछिया, उद्घोषक अशोक बाजपेयी, बलराम पूरी गोस्वामी ,राकेश क्रान्त,प्रह्लाद साहू,रेफरी की सफल भूमिका निभाने में श्रीकांत पांडे,बलबीर मरावी,हरे सिंह वाल्के,रायसिंह कुशराम,मंगल पन्द्रे,जमादार धुर्वे,स्कोरिंग में अवध पटेल,रमेश आयाम,रामनाथ धुर्वे,आवाज एव भोजन के लिए सेव सिंह धुर्वे ,रोशनी उइके, बुधिया उइके, शोभित रावत, नीरज भट्ट डी. एस. उइके शामिल रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्निहोत्री ने आभार के साथ इस आयोजन को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि ये सम्पूर्ण आयोजन हमारी मातृ शक्तियों को समर्पित है। इस आयोजन के माध्यम से हमने एक छोटा सा प्रयास करते हुए हमारी मातृ शक्तियों को सम्मान के साथ एक मंच देने का प्रयास किया है।हमारे आदिवासी अंचल में भी प्रतिभाएं है परंतु अवसर एव मार्गदर्शन के आभाव में निखार कर सामने नही आ पाती है। महिला सशक्तिकरण के प्रयोजनों को आगे बढ़ने के उद्देश से क्षेत्रीय महिलाओ को खेल के माध्यम से अवसर प्रदान करने का प्रयास किया है। ये रहे उपस्थित- राजेन्द्र रावत, आलोक दीक्षित,प्रदीप गोस्वामी,अशोक राजपूत,,डी. एस. उइके,सुरेश साहू,रोशन साहू,ज्ञानेंद्र शुक्ला,नरेंद्र साहू,पुरषोत्तम बल्के, अखिलेश राय,प्रशांत सैयाम,दीपक नामदेव,रामनाथ यादव के साथ समस्त समिति के सदस्य एवं दर्शक उपस्तिथ रहे।



