केंद्रीय जेल सुभाष वार्ड में बना प्रेरणा स्थल

जबलपुर दर्पण। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 126वीं जयंती दिनांक 23 जनवरी पराक्रम दिवस को केन्द्रीय जेल जबलपुर मे धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर बंदियो के मध्य वार्षिक खेल-कूद होने वाली प्रतियोगिता के इनाम का वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस वर्ष प्रथम बार मुख्य मंत्री की घोषणा के अनुरूप केन्द्रीय जेल के अन्दर स्थित सुभाषवार्ड को देशभक्ति के प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित कर आम जनता के लिये खोला जा रहा है। इस के लिये पृथक से रोड एवं प्रवेश द्वारा बनाया गया है। सुभाष वार्ड के दर्शन हेतु आने-जाने वालो के लिए रिसेप्शन रूम भी बनाया है। शनिवार-रविवार सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 2ः30 बजे तक खोला जावेगा। जेल प्रशासन द्वारा डाक्यूमेण्ट्री फिल्म भी तैयार की गयी है जिसमें नेताजी के त्याग, बलिदान एवं जीवन संघर्ष का वृत्तांत तथा जेल में उनकी स्मृतियों को फिल्माया गया है। पीडब्ल्यूडी के सहयोग से जेल के बंदी कलाकारों एवं कुशल श्रमिको द्वारा सुभाष वार्ड की संपूर्ण रिनोवेशन एवं परिसर की संपूर्ण साज-सज्जा को भी डाक्यूमेण्ट्री में फिल्माया गया है।



