थैलेसीमिया से पीडि़त बच्चों के लिए 51 रक्तदाताओंं ने किया रक्तदान

सहयोग आर्गेनाइजेशन स्थापना दिवस में आयोजित रक्तदान शिविर
जबलपुर दर्पण। समाजसेवी संस्था सहयोग आर्गेनाइजेशन के मानवसेवा एवं देशसेवा के लिए किए जा रहे कार्यकाल के आज 3 वर्ष पूर्ण हुए।इसी उपलक्ष्य में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी आदरणीय डॉ आदर्श विश्नोई जी के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शहर के तमाम युवाओं एवँ नारिशक्तियों नें थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं रक्तदान किया।जिसमे कुल एल्गिन हॉस्पिटल से आयी हुई टीम द्वारा 51 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।शिविर में जबलपुर से आये कुछ संस्थाओं जैसे माँ रेवा रक्तदान सेवा, दिशा वेलफेयर सोसाइटी,हम है न फाउंडेशन एवं दर्पण रोटी बैंक के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।एवं सहयोग आर्गेनाइजेशन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भी रक्तदान किया एवं थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए हर 3 माह में रक्तदान की इच्छा जताई गई।



