जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मां नर्मदा जयंती के उपलक्ष में “नर्मदा जी को 2100 सौ फीट लंबी चुनरी होगी अर्पण

जबलपुर दर्पण। माँ नर्मदा चुनरी पदयात्रा समिति रांझी जबलपुर के संयोजक/अध्यक्ष रामदास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मां नर्मदा जी की जयंती के उपलक्ष में प्रतिवर्ष मां नर्मदा चुनरी पदयात्रा समिति, रांझी जबलपुर नर्मदा भक्तों के द्वारा रांझी से पैदल हाथों में चुनरी लेकर मां नर्मदा जी को विधि विधान से पूजन आरती करते हुए चुनरी अर्पण की जाती है इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए (छठवें वर्ष) भी मां नर्मदा चुनरी पदयात्रा समिति के द्वारा 2100 फीट लंबी चुनरी पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया है।
दिनांक 22 जनवरी 2023 ( रविवार ) सुबह 9:00 बजे स्थान बड़ा पत्थर रांझी दुर्गा मंदिर से प्रारंभ की जाएगी। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मां नर्मदा तट (सिद्धाम ग्वारीघाट) में मां नर्मदा जी का पूजन अर्चन आरती कर मां नर्मदा जी को चुनरी अर्पण की जाएगी। चुनरी पदयात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक आज रांझी में मां नर्मदा चुनरी पदयात्रा समिति द्वारा क्षेत्रिय वरिष्ठों, समाजसेवियों के साथ आयोजित की गई। जिसमें सभी से चुनरी पदयात्रा आयोजन संबध मैं विचार -विमर्श सुझाव लिए गया। उपस्थित नर्मदा भक्तो में मोनिका सोनी, नेम सिंह, अशोक बर्मन, सुभाष पटेल, रमेश बोहित, लक्ष्मण समुंद्रे, अनिल चौबे, रवि राय, शंकर सिंह ठाकुर, राजाराम देशवाणी, आलोक भट्ट, नारायण गुप्ता, मुकेश गिरी, विनोद राठौर, संदीप यादव आदि ने पूरी निष्ठा एवं आस्था, सेवा, भाव से सहयोग करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88