सिंगरौली दर्पण

विंध्यनगर–तेलगवा सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, 5.83 करोड़ का टेंडर जारी

सिंगरौली जबलपुर दर्पण। क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। विंध्यनगर से तेलगवा मार्ग के चौड़ीकरण और नवनिर्माण के लिए 5,83,04,420.03 रुपये का टेंडर विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। विभागीय औपचारिकताएँ पूरी होते ही कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह मार्ग लंबे समय से संकरा और जर्जर हालत में था, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होगा और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में वार्ड 36 के पार्षद प्रेमसागर मिश्रा की लगातार मेहनत और संघर्ष निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन से कई दौर की बैठकें कर जोरदार पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप सड़क निर्माण की मंजूरी मिली। पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि,”बीते दिनों में माननीय कलेक्टर महोदय, सिंगरौली, एनटीपीसी प्रबंधन, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय अध्यक्ष एनजीटी, माननीय एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त एवं संबंधित पुलिस थाना विंध्यनगर को मुख्य मार्ग विंध्यनगर से तेलगवा तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण सहित अन्य कार्यों के लिए मांग पत्र दिया गया था। एनटीपीसी विंध्यनगर ने मांग के अनुसार सड़क निर्माण चौड़ीकरण कार्य का टेंडर जारी किया है। आने वाले समय में बहुत जल्द कार्य शुरू होगा, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा होगी। इस पहल के लिए एनटीपीसी विंध्यनगर प्रबंधन को बहुत धन्यवाद।”क्षेत्रवासियों ने पार्षद मिश्रा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके संघर्ष से यह वर्षों पुरानी समस्या अब समाधान की दिशा में बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88