केवलारी विधानसभा के यशस्वी विधायक राकेश पाल सिंह ने दिखाई सवेदनशीलता

सिवनी दर्पण। केवलारी विधानसभा के यशस्वी विधायक राकेश पाल सिंह जी ने दिखाई सवेदनशीलता केवलारी विधानसभा के यशस्वी विधायक माननीय राकेश पाल सिंह जी ने जिला कलेक्टर महोदय से आग्रह किया है कि जिला मुख्यालय सिवनी मे कोरोना संक्रमण से हो रही मौत के बाद मृतकों को सिवनी बाबरिया मे स्थित शमशान घाट मे जलाया जा रहा था,जिसके कारण शमशान घाट के आस पास बनी बस्तियों में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, माननीय विधायक जी ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण से मृतकों का दाह संस्कार कही ओर किया जाए। जिससे कोरोना संक्रमण का फैलाव रोका जा सके एवं माननीय विधायक जी ने निवेदन किया है कि जिला कलेक्टर महोदय से नेशनल हाइवे मे बने भोजनालय का संचालन यथावत आरंभ रहे जिससे दूरस्थ अंचलों से आ रहे हैं मालवाहकों को भोजन की व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध हो सके।



