जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन में बढ़ते करोना की रफ्तार, आयोजनों में नहीं लग रही रोक

पाटन दर्पण। पाटन नगर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिये संतोषजनक प्रयास नही किए जा रहे हैं। नगर परिषद् पाटन के द्वारा नगरीय क्षेत्र में न तो सेनिटाइजेंशन का कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसमे तहत शासकीय ऑफिस, तहसील कार्यालय, एसडीएम ऑफिस, बैंक, सर्किट हाउस एवं अन्य स्थानों पर सेनिटाइज किया जाना चाहिये। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा नगर में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार मुनादी आदि कार्य धीमी रफ्तार से चल रहे है।जबकि समस्त विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों को नागरिकों से अपील करना चाहिये कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। 2 गज की दूरी का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें, बार-बार हाथ धोएं, सैनिटाइजर का उपयोग करें,भीड़ वाले क्षेत्रों में ना जाएं। नगर पालिका द्वारा सेनिटाइजेंशन का कार्य निरंतर किया जाना चाहिये। जिससे लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। लेकिन प्रशासन द्वारा जो व्यक्ति माक्स नहीं लगाए हैं। उनसे जुर्माना वसूलना इनकी पहली प्राथमिकता मे सामिल है। जिला प्रशासन की ओर से जिले में लॉक डाउन का आदेश किया जा चुका है।अगर हम नही सम्भले तो वो दिन दूर नही की ग्रामीण क्षेत्र में भी करोना का कहर बरसेगा इस महामारी से बचने के लिये हमे जागरूक होना जरूरी है।लोग दो गज की दूरी , मास्क एवं बार बार हाथ धोने को अपनी दैनिक दिनचर्या में लाए अभी तक विकासखंड पाटन के अंतर्गत कुल 56 लोगों की जाँच पॉज़िटिव आयी हैं। इसमें 47 ऐक्टिव मरीज़ हैं। जिसमें से 6 मरीज़ जबलपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। और 41 मरीज़ होम आयसलेशन में हैं। एवं 9 लोग डिस्चार्ज हो गये हैं । ऐक्टिव मरीज़ की संख्या पाटन नगर 21 कटँगी नगर 10 ग्रामीण क्षेत्र 16 है। इस महामारी से लड़ने के लिये सभी नागरिकों अपने घर के वरिष्ठ जन जिनकी आयु 45 वर्ष हो चुकी है। वे उन्हें कटँगी, पाटन , बोरिया या अपने निकटमस् स्वास्थ्य केंद्र में भेजकर कोविड वैक्सिनेशन/टीकाकरण यथा शीघ्र करवाए ।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88