कोविड-19 संक्रमण की चेन को तोड़ने प्रशासन सख्त,जगह जगह चलाए जा रहे चेकिंग अभियान

नियमों को ना मानने पर पुलिस ने काटे चालान,लोगों को दी जा रही समझाइश
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हो गई है, जहां कोविड 19 के नए मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। डिंडोरी जिले में भी एक सैकड़ा से अधिक कोविड-19 के मरीज मिले हैं और लगातार आंकड़ों में इजाफा होता जा रहा है। वायरस संक्रमण की चैन को तोड़ने शासन प्रशासन द्वारा सख्ती से कदम उठाते हुए जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट तिराहा सहित जनपद मुख्यालय में नियमों को ना मानने पर चलानी कार्यवाही की जा रही है तथा लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसी क्रम मे पिछले दिनों कलेक्ट्रेट गेट में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा बिना मास्क लगाए लोगों के चालान काटे गए तथा सोशल डिस्टेंसिंग तथा कोरोना से अपने तथा दूसरों को बचाव के लिए समझाइश दी गई। चलानी कार्रवाई के दौरान लोगों के चालान काटे गए तथा शासन द्वारा कोविड-19 के गाइडलाइंस को पालन करने को कहा गया है। बिना मास्क पहले लोगों को समझाइश देने के साथ यातायात पुलिस के द्वारा मास्क का वितरण किया गया।चालानी कार्यवाही के दौरान सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह ,ओम सिंह ठाकुर, यातायात अमला आरक्षक आकाश उइके, कमलेश अहिरवार, अजय यादव ,कृष्णपाल सिंह चालक आरक्षक प्रेम प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





