राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में हृदय रोग से ग्रसित बालक देवांश सोनी को मिला लाभ

जबलपुर दर्पण। जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में बालक देवांश सोनी उम्र 4 वर्ष पिता मनोज सोनी निवासी ग्राम मुहनिया तहसील मझौली जिला जबलपुर का बाल हृदय उपचार योजना के माध्यम से सफल सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया।
विकासखण्ड मझौली के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक गायकवाड के मार्गदर्शन ग्राम मुहनिया की आंगनवाड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची आर.बी.एस.के. टीम ने पाया कि बालक देवांश जन्म से हृदय रोग से ग्रसित है। आर.बी.एस.के. टीम में पदस्थ डॉ. बिपिन कुमार सिह व डॉ. जहॉ आरा द्वारा इसकी जानकारी डी.ई.आई.एम. श्री सुभाष शुक्ला को उपलब्ध कराई। जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञ से उक्त बच्चे की जांच कराकर, अनुशंसा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा से की गई। तत्काल कार्यवाही करते हुये डॉ. संजय मिश्रा द्वारा समिति गठित कर बच्चे की 90000 (शब्दो में – नब्बे हजार रूपये) की निःशुल्क हृदय रोग की सर्जरी हेतु शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संचालक, नारायणा हृदयालय मुम्बई, महाराष्ट्र हेतु रेफर किया गया, जहॉ पर 05.10.2023 को निःशुल्क सर्जरी की गई। बच्ची के पिता द्वारा जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं समस्त आर.बी.एस.के. टीम को सर्जरी के लिये आभार व्यक्त किया।



