टीकाकरण एक सुरक्षाकवच

जबलपुर दर्पण । वी शाईन फाऊंडेशन द्वारा ऑनलाइन का आयोजन अध्यक्ष वैशाली धारीया के संरक्षण में किया गया विशेष अतिथि के रूप डॉ स्नेहा टी. मेठवानी (एमबीबीएस, डीजीओ, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी स्पेशलिस्ट, लैप्रोस्कोपिक सर्जन ) स्पर्श वूमेंस क्लिनिक, राइटटाउन की निदेशक जी ने संबोधित किया जिसका विषय-स्त्री पर टीकाकरण (किशोरावस्था से रजोनिवृति तक) रहा उन्होंने बताया कि टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है ये महिलाओं को अनेक बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
किशोरावस्था में टीकाकरण को महत्वपूर्ण बताया महिलाओं को शादी के पूर्व, गर्भावस्था, गर्भावस्था के बाद , मेनोपॉज तक के लिए महत्वपूर्ण वैक्सीनों के बारे मे बताया जो इस प्रकार हैटीकाकरित महिला एक परिवार की मजबूत नींव होती है जो आने वाली पीढ़ी का भी कल्याण करती हैबुजुर्ग अवस्था मे भी महिलायें टीकाकरण कराए ताकि प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाए इसी के साथ उन्हें कई बीमारियों से सुरक्षित किया जा सकता है। साथ ही साथ सही दिनचर्या, संतुलित खानपान (शाकाहारी) , नशामुक्त रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन आस्था दीक्षित द्वारा किया गया



