मड़ियारास व डिंडोरी में नर्मदा किनारे जबलपुर कमिश्नर ने किया पौधरोपण

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के डिंडोरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ियारास में नर्मदा किनारे भ्रमण के दौरान जबलपुर संभाग के कमिश्नर बी चंद्रशेखर व जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने संयुक्त रूप से पिछले दिनों वृक्षारोपण किया, जहां जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।बताया गया कि कमिश्नर जबलपुर संभाग बी. चंद्रशेखर और कलेक्टर रत्नाकर झा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत मड़ियारास जनपद पंचायत व जिला डिंडौरी में नर्मदा नदी के किनारे वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विष्वकर्मा, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अंजू अरूण विष्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी श्री महेश मण्डलोई, एसडीएम शहपुरा काजल जावला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रमेश मरावी, सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।



