फोटो जर्नलिज्म एक कठिन विद्याः आईजी

जबलपुर। फोटो जर्नलिज्म के पितृ पुरुष नितिन पोपट का 75 वा जन्मोत्सव अमृत महोत्सव के रूप में फोटो जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में गुजराती मंडल भवन में मनाया गया l इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, विनय सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अनेक सामाजिक गणमान्य जनों, वरिष्ठ पत्रकारों फोटो एवं वीडियो जर्नलिस्ट ने वरिष्ठ प्रेस छायाकार स्वर्गीय महेंद्र चौधरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कियाl
अपने उद्बोधन में आई जी भगवत सिंह चौहान ने कहा की फोटो पत्रकारिता एक कठिन विधा है, श्री पोपट ने इस विधा में महारत हासिल की थी उनका जीवन एवं कार्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादाई है l वरिष्ठ पत्रकार मोहन शशि ,रविंद्र बाजपेई, पंकज पटेरिया ,आशीष शुक्ला, मथुरा जैन, शैलेंद्र सिंह ठाकुर , जगत बहादुर सिंह अन्नू आदि ने अपने विचार रखे l अनेक संस्थाओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया l संस्था अध्यक्ष संजय राठौर, संजीव चौधरी,दीपक पटेल, अनिल तिवारी ,रविंद्र विश्वकर्मा, अशोक बर्मन , राजेंद्र दुबे, ओ पी नेमा , सुशील चौबे हरि मेहरा , विजय सोनी, मनोज दुबे, वेद पांडे आदि ने गुलाब की माला पहनाकर श्री पोपट का सम्मान किया l इस अवसर पर देवी गीत गायक मनीष अग्रवाल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का संचालन राजेश पाठक प्रवीण ने किया l



