पत्रकार बंधुओं को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा मिले ः टीकाराम
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों के साथ -साथ प्रदेश के समस्त पत्रकार बंधु जो अधिमान्यता प्राप्त नहीं है एवं इस कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर चिकित्सालय, सार्वजनिक स्थलों एवं जहाँ संक्रमण होने की संभावना है। ऐसे सभी स्थानों पर पहुँचकर अपनी सेवायें देते हुये, भलिभांति कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुये आम जनता को सूचनायें देकर उन्हें जागरूक करने का कार्य कर रहे है । श्री कोष्टा ने पत्र में माँग करते हुये कहा कि सभी पत्रकार बंधू अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं उनके जज्बे और समर्पण को मैं सलाम करता हूॅ और ऐसे जांबाज साथियों के परिवारों के हितों की रक्षा के लिए समस्त गैर अधिमान्य पत्रकार बंधुओं को भी अधिमान्य पत्रकारों की भांति फ्रंटलाईन वर्कर का दर्जा दिया जाए साथ ही इन्हें फ्रंटलाईन वर्कर की सभी सुविधायें उपलब्ध कराई जाएं।

